अक्सर मोबाइल यूज़ करते समय हमें लगता है की हमारा मोबाइल धीरे चल रहा है, कोई एप्प है बार बार हेंग हो रही है।
या कोई एप्प सही काम नहीं कर रही, कभी इंटरनेट पर फोटो नहीं दिख रही तो कभी वीडियो सही नहीं चल रहा, और ना जाने क्या क्या परेशानियां महसूस होती है।
ऐसे में क्या करे?
मेरा बर्षों का अनुभव है वो आज आप सबके साथ शेयर कर रहा हूँ, इससे पहले की आप मोबाइल को दिखाने के लिए लेकर जाए सबसे पहला काम जो करना है वो है मोबाइल को रिस्टार्ट करना, जी हाँ रिस्टार्ट करना।
आपको ये एक साधारण सी बात लगती है पर बहुत सी परेशानियों का ये बहुत बड़ा समाधान है।
इसीलिए एक बार कुछ भी करने से पहले अपने मोबाइल को बंद कर दीजिये और कुछ मिनट बंद रहने दो फिर वापस से स्टार्ट कीजिये और देखिये क्या कुछ सुधार हुआ।
Commenti
Posta un commento